[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से बाइक सवार फाइनेंस कर्मी की मौत

अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से बाइक सवार फाइनेंस कर्मी की मौत

0
अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से बाइक सवार फाइनेंस कर्मी की मौत

आरा.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बहुवारा बाबा के समीप मंगलवार की शाम अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार एक फाइनेंस कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा. वहीं इस घटना के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव निवासी श्रीनिवास दुबे का 35 वर्षीय पुत्र रिपु सुदन दुबे है. वह पेशे से फाइनेंस कर्मी था एवं चोला फाइनेंस कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था. इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके चोला फाइनेंस कंपनी के नये ब्रांच का बक्सर में उद्घाटन था, जिसको लेकर वह बाइक से बक्सर गया था. उद्घाटन के बाद जब वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था. उसी दौरान बहुवारा बाबा के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था. उसके परिवार में पत्नी सोनी देवी व एक पुत्र कृष एवं एक पुत्री पीहू है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सोनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel