[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा अपहरण कर हत्या करने के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

अपहरण कर हत्या करने के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

0
अपहरण कर हत्या करने के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

नवादा थाना पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित उसके घर से की. गिरफ्तार सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी लाल बाबू बैठा का पुत्र रवि कुमार उर्फ कन्हैया कुमार है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. बता दें कि बीते वर्ष आठ अगस्त को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सबलपुर बेहरा गांव निवासी स्व. रामेश्वर यादव का पुत्र विश्वकर्मा कुमार उर्फ छप्पन कुमार बाइक द्वारा अपने घर से निकाला था. इसी बीच उसका अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी. तब दूसरे दिन उसका शव नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित बहिरो लख के पास से बरामद किया गया था. जिसके पश्चात मृतक की मां गुलाबो देवी द्वारा थाना क्षेत्र के गोढना रोड निवासी ऋषि कुमार के खिलाफ अपने बेटे के बाइक व उसके ऑटो में टक्कर हो जाने के कारण अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अनुसंधान के क्रम में रवि कुमार उर्फ कन्हैया कुमार का नाम आया था. जिसके बाद इस कांड के आइओ प्रफुल्ल कुमार के द्वारा तकनीकी सूत्र के आधार पर उसे सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया गया. वहीं, पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में पुलिस द्वारा पूर्व में ऋषि कुमार एवं उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इसके अलावा दो अभियुक्तों ने पुलिस दबिश के कारण कोर्ट में आत्मसमर्पण भी किया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel