[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा कोईलवर अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज के मामले शून्य

कोईलवर अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज के मामले शून्य

0
कोईलवर अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज के मामले शून्य
सांकेतिक तस्वीर

कोईलवर.

अंचल कार्यालय कोईलवर ने दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. बीते 75 दिनों में अक्टूबर माह से लेकर 15 दिसंबर तक कुल 472 दाखिल-खारिज आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया है.

खास बात यह है कि बीते 75 दिनों के भीतर अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित आवेदन लगभग शून्य हो गए हैं, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है.इस संबंध में राजस्व अधिकारी राजभूषण सिंह ने बताया कि अंचल स्तर पर दाखिल-खारिज प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए लगातार समीक्षा की गयी और उनका समयबद्ध निष्पादन किया गया. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहा है कि किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें. इसी क्रम में एक-दो प्रतिशत मामलों को छोड़कर सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है. राजस्व अधिकारी ने आगे स्पष्ट किया कि एक दो प्रतिशत आवेदनों में तकनीकी त्रुटियां, दस्तावेजों की कमी या जटिल कानूनी पहलू पाए गए, उन्हें नियमों के तहत सुधार के लिए अस्वीकृत किया गया है. ऐसे मामलों में आवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि त्रुटि सुधार के बाद पुनः आवेदन किया जा सके. राजस्व अधिकारी ने कहा कि आगे भी अंचल कार्यालय का लक्ष्य समय-सीमा के भीतर सभी राजस्व मामलों का निष्पादन करना है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel