[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा दो माह का नवजात बच्चा बरामद, सनसनी

दो माह का नवजात बच्चा बरामद, सनसनी

0
दो माह का नवजात बच्चा बरामद, सनसनी
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

गजराजगंज ओपी क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां ओपी क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट के समीप मंगलवार की दोपहर सड़क किनारे झाड़ी से दो माह का नवजात बच्चा लावारिस अवस्था में रोते-बिलखते बरामद हुआ. बच्चे के फेंके जाने की खबर फैलते ही वहां पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी. उनके द्वारा इसकी सूचना गजराजगंज ओपी पुलिस को दी गयी.

सूचना पाकर गजराजगंज ओपी में तैनात एसआइ सोनी कुमारी मासूम बच्चे को गोद में उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड ले आयी, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर आरा-बक्सर फोरलेन पर एक निजी रेस्टोरेंट के समीप सड़क किनारे झाड़ी में दो माह का मासूम बच्चा लावारिस अवस्था में रोता बिलखता मिला. जब वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण की उस पर नजर पड़ी, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इधर, गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा ने बताया कि अन्य लोगों द्वारा हम लोगों को मंगलवार के दोपहर जानकारी प्राप्त हुई थी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. इलाज उपरांत उसे बाल संरक्षण इकाई को सौंप दिया जायेगा. ऐसी चर्चा है कि किसी बिन ब्याही मां द्वारा उक्त बच्चों को जन्म दिया गया था. लोक लाज के डर से उक्त बच्चों को झाड़ी में रख दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel