मुआवजा मिलने के बाद किसानों में खुशी, सीएनजी का निर्माण कार्य शुरू

Ara News: आरा के देवरिया मौजा में प्रशासन की तरफ से आयोजित भुगतान शिविर में किसानों को जमीन का मुआवजा दिया गया. मुआवजा मिलने के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी. जिसके बाद सीएनजी निर्माण कार्य को शुरू किया गया.

By Suryakant Kumar | May 8, 2026 10:50 PM

Ara News: (नरेंद्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) आरा के उदवंतनगर अंचल के देवरिया मौजा में प्रशासन की तरफ से आयोजित भुगतान शिविर में किसानों को जमीन का मुआवजा दिया गया. इसे लेकर किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिला. इसके बाद प्रशासन ने एनएच 119 ए पैकेज दो में शांतिपूर्ण वातावरण में निर्माण कार्य शुरू किया.

शिविर के दौरान प्रभावित किसानों के बीच बढ़े हुए मुआवजा राशि से संबंधित नोटिस का वितरण भी किया गया. प्रशासन ने किसानों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पारदर्शी और सुचारु प्रक्रिया सुनिश्चित की. शिविर के माध्यम से एनएच 119 ए पैकेज दो के तहत सीएनजी निर्माण कार्य को शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू कराया गया.


इस मौके पर भोजपुर के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और उदवंतनगर के जोनल ऑफिसर मौजूद थे. बताया गया कि परियोजना कार्य में तेजी लाने और किसानों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के लिए आगे भी जरूरी कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: जयमाला के पहले ही दुल्हन ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत, दूल्हे को लौटना पड़ा वापस