अरवल पुल पर ट्रकों की लगी लंबी कतार, जाम से लोग रहे हलकान

अरवल जिला में सड़क जाम होने के कारण हुई परेशानी

By DEVENDRA DUBEY | February 12, 2026 7:15 PM

सहार

. अरवल जिला में सड़क जाम होने के कारण सहार सोन नदी पुल से लेकर खैरा तक पूरे दिन ट्रैकों की लंबी कतार सड़क पर लगी रही, जिससे पूरे दिन चालकों के साथ-साथ इस रास्ते से आने-जाने वाली आम जनता भी परेशान रही. बता दें कि लगभग पांच किलोमीटर की दूरी में ट्रकों की लंबी कतार पूरी दिन रहने के कारण छोटे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं, स्थानीय प्रशासन पूरे दिन जाम हटाने में लगा रहा. जहां लगभग पांच बजे से यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया.