[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा सेना की गाड़ी खाई में गिरी, बिहार रेजिमेंट के 4 सपूतों समेत 10 जवान शहीद

सेना की गाड़ी खाई में गिरी, बिहार रेजिमेंट के 4 सपूतों समेत 10 जवान शहीद

0
सेना की गाड़ी खाई में गिरी, बिहार रेजिमेंट के 4 सपूतों समेत 10 जवान शहीद
बिहार रेजिमेंट के 4 सपूतों समेत 10 जवान शहीद

Doda Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ. इसने पूरे देश को शोक में डूबा दिया है. भद्रवाह-चंबा सड़क पर खन्नी टॉप के पास सेना का एक बुलेटप्रूफ गाड़ी कंट्रोल खोकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में 10 वीर जवान शहीद हो गए. जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इसमें बिहार रेजिमेंट से बिहार बटालियन के 4 सिपाही थे.

बिहार रेजिमेंट के चार शहीद जवानों के नाम

बिहार रेजिमेंट के चार जांबाज जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. सिपाही समीरन सिंह बंगाल के झारग्राम के रहने वाले थे, वहीं सिपाही प्रद्युम्न लोहार पुरुलिया रांची के रहने वाले थे, नायक हवलदार राम कुंवर भोजपुर बिहार और सिपाही अजय लाकड़ा रांची झारखंड के रहने वाले थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अधिकारियों ने क्या बताया

अधिकारियों ने बताया कि सैन्य वाहन कुल 17 जवानों को लेकर एक ऊंचाई वाले पोस्ट की ओर जा रहा था. ड्राइवर का कंट्रोल गाडी से हट गया. जिसके बाद ये हादसा हुआ. दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमों ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खाई से 10 जवानों के शव बरामद किए गए, जबकि तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर और विशेष उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए उधमपुर स्थित मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सैनिकों का पार्थिक शरीर विशेष विमान से उनके जिलों में और वहां से उनके पैतृक गांव लाया जायेगा. गांव पर ही सैनिक सम्मान के साथ शहीद सैनिकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

(अजीत कुमार)

इसे भी पढ़ें:  बिहार में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, राजगीर में सबसे कम तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Previous article पटना हॉस्टल कांड: SIT ने DGP को सौंपी सात दिनों की रिपोर्ट, जांच में सामने आए कई चौंकाने वाले एंगल
Next article भूकंप से होने वाली क्षति व बचाव के उपायों पर दी गयी जानकारी, छात्र-छात्राओं से समाज में आपदा जागरूकता फैलाने की अपील
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel