[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा अनुपस्थित रहनेवाले शिक्षकों की सूची तैयार करें : जिलाधिकारी

अनुपस्थित रहनेवाले शिक्षकों की सूची तैयार करें : जिलाधिकारी

0
अनुपस्थित रहनेवाले शिक्षकों की सूची तैयार करें : जिलाधिकारी
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं स्कूलों में हो रहे असैनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

बैठक में मुख्य रूप से मध्याह्न भोजन योजना, शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा छात्रों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समय पर विद्यालय में उपस्थिति नहीं देनेवाले शिक्षकों की सूची तैयार की जाये और उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के सहयोग से छात्रों के आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र निर्माण हेतु विशेष कैंप लगाकर कार्य में तेजी लाएं. जिलाधिकारी ने नामांकन की प्रगति संतोषजनक नहीं रहनेवाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाये. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने विद्यालयों में छात्रों को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर देने के निर्देश दिये. इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर डॉ. अनुपमा सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन), सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (एलएइओ) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel