[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा बाइक की ठोकर से सड़क किनारे जा रही अधेड़ महिला की मौत

बाइक की ठोकर से सड़क किनारे जा रही अधेड़ महिला की मौत

0
बाइक की ठोकर से सड़क किनारे जा रही अधेड़ महिला की मौत

आरा.

आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव ओवरब्रिज के समीप सोमवार की देर शाम बेलगाम बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रही एक अधेड़ महिला को रौंद दिया. हादसे में उनकी मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद की 53 वर्षीया पत्नी सुनैना देवी हैं.

इधर मृतका के पति जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि वे दोनों बभनियांव गांव स्थित बधार में धान का बोझ ढोने गये थे. बोझा ढोने के बाद पैदल वापस लौट रहे थे. लौटने के क्रम में उनकी पत्नी आगे और वह उनके पीछे थे. जैसे ही उनकी पत्नी बभनियांव गांव स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम बाइक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवायी. बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र जितेश कुमार, सतीश कुमार व दो पुत्री बुचन एवं राखी हैं. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel