[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गयी जान

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गयी जान

0
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गयी जान

आरा.

बिहिया-तीयर मार्ग पर खाखुबांध मोड स्थित साइकिल फैक्ट्री के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने शादी समारोह से वापस लौट रहे युवक को रौंद दिया. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के दौरान बिहिया पीएचसी में उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के फ़िनगी गांव निवासी नंदजी सिंह का 20 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार है. इधर मृतक के चाचा महेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर शाम को बाइक पर सवार होकर बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. गुरुवार की रात जब वह वहां से वापस गांव लौट रहा था. उसी दौरान खाखुबांध मोड स्थित साइकिल फैक्ट्री के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा फोन कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पगार परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले गये, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी.

सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहनों में तीसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां बसमतों देवी, दो बहन आरती कुमारी, प्रतिमा कुमारी व दो भाई राजू कुमार एवं श्रवण कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां बसमातो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel