[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा जिले के दो हृदय रोगी बच्चे इलाज के लिए अहमदाबाद रवाना

जिले के दो हृदय रोगी बच्चे इलाज के लिए अहमदाबाद रवाना

0
जिले के दो हृदय रोगी बच्चे इलाज के लिए अहमदाबाद रवाना

उदवंंतनगर.

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत भोजपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों के हृदय रोगी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद रवाना किया गया. आरबीएसके को-आर्डिनेटर डाॅ राधिका रंजन कृष्ण, डीपीएम डाॅ रवि रंजन की उपस्थिति में सीएस शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने झंडी दिखाकर बच्चों को पटना के लिए रवाना किया, जहां से ये बच्चे हवाई जहाज से अहमदाबाद जायेंगे.

बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी जायेंगे. बच्चों का हार्ट का निःशुल्क ऑपरेशन अहमदाबाद स्थित सत्या सांईं हार्ट हॉस्पिटल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के तहत कराया जायेगा. आरबीएसके के डाॅ राधिका रंजन कृष्ण ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हृदय रोग से संबंधित जिले के तीन बच्चों की स्क्रीनिंग हुई. स्क्रीनिंग के बाद दो हृदय रोगी बच्चों जिले के कोईलवर प्रखंड के भदवर गांव निवासी अमरजीत कुमार का 6 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार व चरपोखरी प्रखंड के पांडेडीह गांव निवासी सुदर्शन कुमार का पांच वर्षीय पुत्र को अहमदाबाद इलाज के लिए भेजा गया, जहां उनका निःशुल्क इलाज किया जायेगा. वहीं तरारी प्रखंड के सहीआरा गांव निवासी छोटे लाल का एक वर्षीय पुत्र आशीष कुमार को आइजीएमएस पटना भेजा गया. इस बार कोईलवर व चरपोखरी प्रखंड के दो बच्चों को अहमदाबाद भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel