[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा आरा जंक्शन पर संदेहास्पद स्थिति में सीआरपीएफ जवान की मौत

आरा जंक्शन पर संदेहास्पद स्थिति में सीआरपीएफ जवान की मौत

0
आरा जंक्शन पर संदेहास्पद स्थिति में सीआरपीएफ जवान की मौत

आरा.

आरा जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर यात्री शेड में संदेहास्पद स्थिति में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. इसके बाद वहां मौजूद यात्रियों ने इसकी सूचना रेल थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को थाने ले आयी. जानकारी के अनुसार मृतक जवान बिहिया थाना क्षेत्र के मिश्ररौली गांव के वार्ड नंबर एक निवासी नारायण मिश्रा के 42 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार मिश्रा है. वह सीआरपीएफ जवान थे एवं करीब तीन साल से वे गुजरात के गांधीनगर में सीआरपीएफ में एएसआइ सिग्नल कोर रेडियो ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे. इधर मृतक जवान के बड़े भाई राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वह आरा में क्वार्टर लेकर अपने फैमिली के साथ रहते थे. एक सप्ताह पूर्व वह छुट्टी पर घर आये थे. बुधवार की शाम वह आरा जंक्शन से ट्रेन पकड़कर अपने गांव जा रहे थे. इस बीच उनकी अचानक मौत हो गयी. इसके बाद उनके एक भाई के द्वारा इसकी सूचना उन्हें मिली. जिसके बाद सूचना पाकर परिजन आरा रेल थाना पहुंचे. जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं पुलिस द्वारा बनायी गयी मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक सीआरपीएफ जवान की मौत अत्यधिक गर्मी होने एवं लू-लगने के कारण स्वाभाविक मौत होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा. बताया जाता है कि मृतक जवान अपने चार भाई व दो बहन में पांचवें स्थान पर थे. उन्होंने वर्ष 2003 में नौकरी ज्वाइन की थी. उनके परिवार में मां धर्मशिला देवी, पत्नी संध्या देवी व दो पुत्री अपूर्व एवं अंकिता है. घटना के बाद मृतक जवान के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृतक जवान की मां धर्मशिला देवी, पत्नी संध्या देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel