[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा बुलेट सवार ने सड़क किनारे खड़ा होकर पूजा देख रहे बच्चे को मारी टक्कर, मौत

बुलेट सवार ने सड़क किनारे खड़ा होकर पूजा देख रहे बच्चे को मारी टक्कर, मौत

0
बुलेट सवार ने सड़क किनारे खड़ा होकर पूजा देख रहे बच्चे को मारी टक्कर, मौत

आरा

. उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव स्थित पुल के समीप मंगलवार की शाम बुलेट सवार ने सड़क किनारे पूजा देख रहे एक बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृत बालक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव निवासी मुकेश कुमार यादव का तीन वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार है.

इधर मृत बच्चे के पिता मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार की शाम दरियापुर गांव स्थित पुल के पास विश्वकर्मा पूजा को लेकर गाड़ी की पूजा की जा रही थी, जहां उनका पुत्र सड़क किनारे खड़ा होकर देख रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार से बुलेट सवार ने उनके पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे पहले इलाज के लिए आरा शहर में स्थित निजी अस्पताल से आरा सदर अस्पताल ले गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था. परिजन उसे इलाज के लिए अभी पटना ले ही जा रहे थे, तभी उसने कायमनगर के समीप ही दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन उसके शव को वापस आरा सदर अस्पताल ले आये. उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृत बालक अपने दो भाई व दो बहन में छोटा था. उसके परिवार में मां सबिता देवी व दो बहन निशा,निशु एवं एक भाई अंकुश है. घटना के बाद मृत बालक के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृत बालक की मां सबिता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel