[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत

बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत

0
बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत

कोईलवर.

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोईलवर के वार्ड 04 निवासी एक युवक की गुरुवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गयी.वह खेत पटाने अपने खेत की ओर गया था जहां करंट से उसकी मौत हो गई.आनन फानन में इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड चार निवासी राज किशोर राय का 30 वर्षीय पुत्र गोपाल राय है एवं पेशे से चालक था.इधर मृतक के भतीजे राजू कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम वह खेत पटाने गए थे जहां बिजली का तार टूटकर पहले से गिरा हुआ था. खेत पटाने के दौरान वे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.आसपास काम कर रहे लोगो ने आनन फानन में इसकी सूचना उनके परिजनों को दी.दौड़े भागे परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे सदर अस्पताल ले गए जहां रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी.इधर घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई.मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था.मृतक को दो बेटा व एक बेटी है जो अभी बहुत छोटे हैं.अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel