[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलटने से मजदूर की मौत

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलटने से मजदूर की मौत

0
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलटने से मजदूर की मौत

आरा.

चरपोखरी थाना क्षेत्र के करनौल गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी कृष्णा पंडित का 19 वर्षीय पुत्र रामजी कुमार है एवं वह पेशे से मजदूर था. इधर मृतक एक के चाचा सुरेश पंडित ने बताया कि वह सोमवार की दोपहर बरूही गांव स्थित बालू घाट से ट्रैक्टर पर बालू लोड कर बालू गिरने के लिए करनौल चांदी गांव जा रहा था. उसी दौरान करनौल गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद उसी के मोबाइल से एक व्यक्ति द्वारा फोन कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस वहां से शव को लेकर थाने चली गयी थी. सूचना पाकर परिजन थाने पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता कि मृतक अपने दो भाईयाें में बड़ा था.उसके परिवार में मां चंद्रावती देवी,पत्नी सिंकु देवी एवं एक भाई है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां चंद्रावती देवी,पत्नी सिंकू देव एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel