[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा भाकपा माले के नगर सचिव दिलराज प्रीतम का पिस्टल के बट से सिर फोड़ा, रुपये छीने

भाकपा माले के नगर सचिव दिलराज प्रीतम का पिस्टल के बट से सिर फोड़ा, रुपये छीने

0
भाकपा माले के नगर सचिव दिलराज प्रीतम का पिस्टल के बट से सिर फोड़ा, रुपये छीने

आरा. भाकपा माले के आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम पर शुक्रवार की रात्रि लगभग 12:15 बजे नवादा थाना अंतर्गत केजी रोड के चमकीली कोठी के समीप बदमाशों ने पिस्टल के बट से मारकर सिर फोड़ दिया और उनके बैग को छिन लिये. बैग में लगभग 35 हजार रुपये व चुनाव संबंधी सामग्री थे. पुलिस ने उनका इलाज सदर अस्पताल में करवाया तथा उनके फर्द बयान के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इस संबंध में दिलराज प्रीतम ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 12:15 बजे मौलाबाग में पोलिंग एजेंट को चुनाव सामग्री देकर मोटरसाइकिल से अपने घर वापस आ रहे थे. इसी दौरान केजी रोड के चमकीली कोठी के समीप चार-पांच बदमाशों ने मुझे रुकने को कहा, तो मैं रुक गया. इसके बाद एक बदमाश ने कहा कि साले को गोली मार दो, तब मैंने कहा कि ऐसा क्यों. तभी एक बदमाश ने मुझ पर हाथ से वार कर दिया और दूसरे बदमाश ने पिस्टल के बट से मेरे सिर पर मारा, जिससे मेरा सिर फट गया और खून बहने लगा. इसके बाद मेरा बैग छिनकर चलते बने. उसमें लगभग 35 हजार रुपये और पोलिंग एजेंट को दी जाने वाली चुनाव सामग्री थी. इसके बाद मैं किसी तरह मोटरसाइकिल स्टार्ट कर नवादा थाना पहुंचा और पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी. तब पुलिस ने सदर अस्पताल ले जाकर इलाज करवायी और मेरे बयान पर प्राथमिकी दर्ज की.प्रीतम ने बताया कि प्राथमिकी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel