[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा आरा: वाहन जांच में मिला सुराग, बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य धराए, तीन बाइकें भी बरामद

आरा: वाहन जांच में मिला सुराग, बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य धराए, तीन बाइकें भी बरामद

0
आरा: वाहन जांच में मिला सुराग, बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य धराए, तीन बाइकें भी बरामद
बाइक व चोर का सांकेतिक फोटो.

Arrah News : टाउन थाना पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की है. गिरफ्तार आरोपितों की गिरफ्तारी बड़हरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से की गई है.

इनलोगों की गिरफ्तारी हुई

गिरफ्तार आरोपितों में बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला निवासी मैनेजर राय का पुत्र श्रवण कुमार, दसई राम का पुत्र राजेंद्र कुमार तथा लाला के टोला निवासी कौशल राय का पुत्र टुन्नू कुमार शामिल हैं. मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर टाउन थाना क्षेत्र के खेताड़ी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राजेश्वर त्रिपाठी के पुत्र सरबिंदु भूषण तिवारी की बाइक रमना रोड स्थित आर्मी कैंटीन के समीप से चोरी हो गई थी. इस संबंध में पीड़ित द्वारा टाउन थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की

मामले की जांच के दौरान टाउन थाना पुलिस ने गांगी पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इसी क्रम में बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी श्रवण रजक के पुत्र आनंदी कुमार रजक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को दबोच लिया.

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही बाइक चोरी के नेटवर्क और गिरोह के अन्य सदस्यों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

Also Read : जहानाबाद में शराब छापेमारी के दौरान बवाल, उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, रोड़ेबाजी में 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Previous article मधेपुरा सदर अस्पताल जाने से पहले जरूर देखें, आज किन डॉक्टरों से मिलेगा इलाज
Next article जहानाबाद में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग पड़ी भारी, 10 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel