[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में राजद की जीत, सोनू राय ने एनडीए को दी मात

भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में राजद की जीत, सोनू राय ने एनडीए को दी मात

0
भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में राजद की जीत, सोनू राय ने एनडीए को दी मात
जीत के बाद राजद प्रत्याशी सोनू राय

MLC By-Election: (नरेंद्र प्रसाद सिंह, आरा) भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय बिहार विधान परिषद उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सोनू राय ने शानदार जीत दर्ज की है. गुरुवार को आरा में हुई मतगणना में उन्होंने एनडीए समर्थित प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को 359 मतों से हराया. मतगणना के पहले राउंड से ही सोनू राय बढ़त बनाए हुए थे और आखिर तक यह बढ़त कायम रही.

जीत की घोषणा होते ही राजद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया. वहीं दूसरी ओर एनडीए खेमे में मायूसी साफ देखने को मिली.

मनोज उपाध्याय की भूमिका पर भी चर्चा

चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा तेज हो गई कि एनडीए से निष्कासित मनोज उपाध्याय ने चुनाव में अहम भूमिका निभाई. माना जा रहा है कि उनके कारण एनडीए प्रत्याशी को नुकसान उठाना पड़ा.

सुबह 8 बजे शुरू हुई थी मतगणना

आरा में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी. मतगणना के लिए कुल 13 टेबल बनाए गए थे. करीब 11 बजे तक चुनाव का रुख साफ हो गया था और सोनू राय की जीत लगभग तय मानी जाने लगी थी.

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. पूरे परिसर में पुलिस बल की तैनाती रही. सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी की निगरानी में मतगणना कराई गई ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके.

समर्थकों की लगी रही भीड़

मतगणना केंद्र के बाहर दोनों प्रमुख दलों के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही. सभी लोग लगातार नतीजों पर नजर बनाए हुए थे. जैसे-जैसे सोनू राय की बढ़त बढ़ती गई, राजद कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ता गया. आखिरकार परिणाम घोषित होते ही राजद खेमे में जश्न शुरू हो गया.

Also Read: जदयू दफ्तर में फिर लगेगा जनता दरबार, रोज 3 मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं, देखें किस दिन किस मंत्री की ड्यूटी

Previous article गोपालगंज में बड़े भाई की मौत के सदमे में छोटे भाई ने भी दम तोड़ दिया, लोग प्रेम की मिसाल दे रहे
Next article महाकवि पं. लालदास जयंती को मिलेगा राजकीय दर्जा, कला संस्कृति पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel