[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा आरा में होमगार्ड जवान से मारपीट: ऑटो हटाने को कहा तो चालकों की भीड़ ने कर दिया हमला, अस्पताल में इलाज जारी

आरा में होमगार्ड जवान से मारपीट: ऑटो हटाने को कहा तो चालकों की भीड़ ने कर दिया हमला, अस्पताल में इलाज जारी

0
आरा में होमगार्ड जवान से मारपीट: ऑटो हटाने को कहा तो चालकों की भीड़ ने कर दिया हमला, अस्पताल में इलाज जारी
घायल होमगार्ड जवान अस्पताल में भर्ती

Bhojpur Home Guard Assault : आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट बस स्टैंड में सोमवार सुबह ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की ऑटो हटाने के विवाद में ऑटो चालकों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी. मारपीट में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे साथी पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Arrah News : ऑटो हटाने को कहा तो शुरू हुआ विवाद

घायल होमगार्ड जवान की पहचान मौलाबाग निवासी राजनंद प्रसाद सिन्हा के 30 वर्षीय पुत्र रूपेश रंजन के रूप में हुई है. वह वर्तमान में ट्रैफिक थाने में कार्यरत है. रूपेश रंजन के अनुसार, सोमवार सुबह वह प्राइवेट बस स्टैंड के पास यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे. इसी दौरान एक ऑटो चालक ने अपना वाहन गेट के पास खड़ा कर दिया.

Bhojpur News : ‘जाम लगेगा’ कहने पर बढ़ा विवाद

जवान का कहना है कि जब उन्होंने चालक से ऑटो हटाने को कहा तो उसने पहले सवारी बैठाने की बात कही. इस पर जवान ने कहा कि इससे जाम लगेगा. आरोप है कि चालक ने जवाब दिया, “मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.” इसके बाद जब जवान ऑटो की तस्वीर लेने लगे तो चालक ने उनकी वर्दी में लगे कैमरे को छीनने की कोशिश की और हाथापाई शुरू कर दी.

अन्य चालक भी पहुंचे, होमगार्ड जवान की पिटाई

आरोप है कि विवाद के दौरान अन्य ऑटो चालक भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मिलकर होमगार्ड जवान की पिटाई कर दी. मारपीट में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : भोजपुर में नदी किनारे झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel