[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा भोजपुर एनकाउंटर ममले में कांग्रेस नेता मदन मोहन झा की एंट्री, परिजनों से मिलकर बोले- यह साफ तौर पर हत्या है

भोजपुर एनकाउंटर ममले में कांग्रेस नेता मदन मोहन झा की एंट्री, परिजनों से मिलकर बोले- यह साफ तौर पर हत्या है

0
भोजपुर एनकाउंटर ममले में कांग्रेस नेता  मदन मोहन झा की एंट्री, परिजनों से मिलकर बोले- यह साफ तौर पर हत्या है
कांग्रेस ने मदन मोहन झा पहुंचे भरत तिवारी के घर

Bhojpur Bharat Tiwari Encounter : भोजपुर जिले भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर में मारे गए मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद की पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष मदन मोहन झा मंगलवार को बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना और पूरे मामले की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह मामला एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत होता है.

परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

मदन मोहन झा ने भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की पूरी जानकारी ली और उनके दुख में शामिल हुए. इस दौरान माहौल काफी भावुक हो गया, जहां परिजन लगातार न्याय की मांग करते नजर आए.

एनकाउंटर पर उठाए गंभीर सवाल

मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मदन मोहन झा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना एनकाउंटर नहीं लगती. उन्होंने कहा कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह एक सोची-समझी कार्रवाई लगती है, जिसमें भरत भूषण तिवारी के साथ बड़ा अन्याय हुआ है. उन्होंने कहा कि इस घटना को एनकाउंटर बताना सच्चाई से मुंह मोड़ने जैसा है.

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

कांग्रेस नेता ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय जब भरत भूषण तिवारी को गोली लगी थी, तब उनके पिता को थाने में बैठाकर रखा गया. उन्होंने इसे पुलिस की संवेदनहीनता करार दिया और कहा कि यह व्यवहार कई गंभीर सवाल खड़े करता है.

निष्पक्ष जांच की उठी मांग

मदन मोहन झा ने कहा कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इस घटना को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अपने बयान पर पुनर्विचार करना चाहिए.

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी. जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जाएगा और जनआंदोलन भी किया जाएगा.

बिलौटी कांड अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह न्याय और व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मुद्दा बनता जा रहा है. लगातार उठ रही मांगों के बीच अब सबकी नजर प्रशासन और जांच एजेंसियों पर टिकी है कि इस मामले में सच्चाई कब सामने आती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है.

Also Read: भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए कटवाए बाल, भोजपुर के बिलौटी में आमरण अनशन शुरू

Previous article सत्संग जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला; पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
Next article कानपुर की बेटी बनी SDM, BPSC में रैंक 52, मां का त्याग हुआ सफल 
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel