[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने नेपाल से निकला युवक, 242 KM पैदल यात्रा कर भोजपुर जिला में किया प्रवेश

भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने नेपाल से निकला युवक, 242 KM पैदल यात्रा कर भोजपुर जिला में किया प्रवेश

0
भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने नेपाल से निकला युवक, 242 KM पैदल यात्रा कर भोजपुर जिला में किया प्रवेश
भोजपुर बिहिया से युवक की तस्वीर

Bharat Tiwari Encounter : नेपाल से शुरू हुई एक अनोखी पदयात्रा अब बिहार में चर्चा का विषय बन गई है. सप्तरी जिले के रहने वाले रूपेश कुमार अब तक 242 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं. उनका लक्ष्य भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचकर स्वर्गीय भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देना है. रास्तेभर लोगों का समर्थन और सम्मान उनकी इस यात्रा को खास बना रहा है.

27 जून से शुरू हुई श्रद्धा और संकल्प की यात्रा

भोजपुर. नेपाल के सप्तरी जिले की डालेश्वरी नगर पालिका के वार्ड संख्या-3 स्थित हटैल गांव निवासी रूपेश कुमार 27 जून से पैदल यात्रा पर निकले हैं. उनका उद्देश्य शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचकर स्वर्गीय भरत तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित करना और उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करना है.

242 किलोमीटर पैदल चलकर बिहार पहुंचे, लोगों ने किया भव्य स्वागत

रूपेश कुमार अब तक करीब 242 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर चुके हैं. शुक्रवार को उन्होंने भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड में प्रवेश किया, जबकि शनिवार को यात्रा जारी रखते हुए वे बिहिया चौराहा पहुंचे. यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कई लोगों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके संकल्प की सराहना की.

Nepal to Bihar Padayatra:भरत तिवारी से मिली प्रेरणा, इसलिए उठाया यह बड़ा कदम

रूपेश कुमार ने बताया कि भरत तिवारी के संघर्ष, जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया. इसी प्रेरणा से उन्होंने यह पदयात्रा शुरू की. उनका कहना है कि यह यात्रा केवल श्रद्धांजलि देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में भाईचारे, न्याय, सामाजिक एकता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देने का भी प्रयास है.

Bhojpur News: बिलौटी पहुंचकर ही पूरा होगा संकल्प

रूपेश कुमार ने कहा कि जब तक वे बिलौटी गांव पहुंचकर भरत तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित नहीं कर देते, तब तक उनका संकल्प अधूरा रहेगा. उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए आस्था, सम्मान और सामाजिक संदेश का माध्यम है.

Arrah News: पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी पदयात्रा

नेपाल से बिहार तक की यह अनोखी पदयात्रा अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है. रास्ते में आम लोगों का मिल रहा सहयोग और उत्साहवर्धन रूपेश कुमार का हौसला बढ़ा रहा है. लोग उनकी इस पहल को श्रद्धा, संकल्प और सामाजिक सद्भाव का प्रेरणादायक उदाहरण मान रहे हैं.

Also Read : भोजपुर में गाय पालन प्रशिक्षण संपन्न, PNB आरसेटी ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel