[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा सोन नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, लगाया गंभीर आरोप

सोन नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, लगाया गंभीर आरोप

0
सोन नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, लगाया गंभीर आरोप
घटना के बाद हंगामा करते परिजन

Arrah News: (मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट) भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. नहाने के दौरान नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और आरा-अरवल मार्ग को जाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा.

एक-दूसरे को बचाने में चली गई तीन युवकों की जान

जानकारी के अनुसार अंधारी गांव के छह दोस्त रविवार सुबह सोन नदी में स्नान करने गए थे. इनमें से दो युवक किनारे पर नहा रहे थे, जबकि चार युवक गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान एक युवक डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य दोस्त भी गहरे पानी में समा गए और तीनों डूब गए.

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अंधारी गांव निवासी चिंटू राय के 14 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार, रंजीत राय के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार, वीरेंद्र राय के 17 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई है. नीतीश कुमार स्नातक का छात्र था, जबकि निखिल कुमार मैट्रिक और हर्षित कुमार स्कूली छात्र था. घटना में गांव के ही शिवम कुमार, पंकज कुमार और प्रिंस कुमार को स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

अस्पताल ले जाने के दौरान दो युवकों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में लगे जाम के कारण उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी. बताया जा रहा है कि दो युवकों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया. बाद में सभी को अरवल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

हादसे के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. नाराज लोगों ने सहार-अरवल सोन पुल के पास सड़क जाम कर दिया तथा तोड़फोड़ भी की. इसके कारण आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पर चौरी थाना के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और जाम हटवाया. इसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

गांव में पसरा मातम

एक साथ तीन युवकों की मौत से अंधारी गांव में शोक की लहर है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना में NH किनारे बने अवैध ढाबों और पार्किंग पर चलेगा बुलडोजर, 15 दिनों में हटाने का DM का आदेश

Previous article स्नान करने के दौरान चार वर्षीय बालक डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Next article छात्र वेदांत से मिले राहुल गांधी, वीडियो शेयर कर लिखा-मोदी सरकार से सवाल पूछे, तो मिली बेइज्जती
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel