[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा विश्व पर्यावरण दिवस: आरा कोर्ट परिसर और स्कूल में हुआ पौधारोपण, DLSA ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस: आरा कोर्ट परिसर और स्कूल में हुआ पौधारोपण, DLSA ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
विश्व पर्यावरण दिवस: आरा कोर्ट परिसर और स्कूल में हुआ पौधारोपण, DLSA ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधारोपण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव व अवर न्यायाधीश दिवाकर कुमार।

World Environment Day (आरा से दीनानाथ मिश्रा): बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आरा की अध्यक्षता में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), भोजपुर द्वारा भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में तमाम न्यायिक पदाधिकारीगण ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

दो चरणों में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर को दो अलग-अलग चरणों में की गई. प्रथम चरण में दोपहर 01:05 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा स्थित झण्डोत्तोलन स्थल के पास न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया. वहीं दूसरे चरण में दोपहर 01:15 बजे राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय, के.जी. रोड, आरा में विद्यालय की प्राचार्या और छात्राओं के साथ मिलकर छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए गए.

‘हरा-भरा आरा, स्वस्थ आरा’ का संकल्प

इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण, न्यायालय कर्मी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं. सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और “हरा-भरा आरा, स्वस्थ आरा” का नारा बुलंद किया.

‘पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. विद्यालय की छात्राएं आज जो पौधे लगा रही हैं, कल वही वृक्ष बनकर समाज को ऑक्सीजन देंगे और जीवन की रक्षा करेंगे.’दिवाकर कुमार (अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, DLSA भोजपुर)

जागरूकता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य

विद्यालय की प्राचार्या ने DLSA भोजपुर के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और छात्राओं से अपील की कि वे इन पौधों की नियमित रूप से देखभाल करें। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और प्रकृति को सहेजना था।

Also Read: भोजपुर के युवा समाजसेवी को PM मोदी का मैसेज, जिले में खुशी की लहर, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Previous article Brown Review: कोलकाता के अंधेरे रहस्यों के बीच करिश्मा कपूर की जांच, जानें कैसी है सीरीज
Next article गंडक नहर पुल के नीचे कचरे का अंबार, जेसीबी से शुरू हुई सफाई
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel