[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा भोजपुर में 15 जून को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम: बदलेगी यातायात व्यवस्था, प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट

भोजपुर में 15 जून को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम: बदलेगी यातायात व्यवस्था, प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट

0
भोजपुर में 15 जून को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम: बदलेगी यातायात व्यवस्था, प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट
सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) 15 जून को बाणासुर इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क में आयोजित होने वाले शिलान्यास एवं जनसभा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात, पार्किंग एवं विधि-व्यवस्था की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं.

आरा, कोईलवर और बड़हरा क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था

आरा, कोईलवर एवं बड़हरा क्षेत्र से आने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-922 से होकर बक्सर-पटना फोरलेन, बीबीगंज बाजार, बीबीगंज अंडरपास मोड़ और स्टेशन रोड होते हुए पी-1 पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे. यह पार्किंग मुन्नू सेठ तालाब के विपरीत स्थित स्थल पर निर्धारित की गई है.

अतिथियों और अधिकारियों के लिए अलग पार्किंग

विशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग हेलीपैड के आगे प्रभात चिमनी भट्ठा के सामने निर्धारित की गई है. वहीं कार्यक्रम स्थल के समीप पंचायत सरकार भवन नवादा बेन के सामने अतिथियों के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. प्रशासनिक अधिकारियों एवं सरकारी वाहनों के लिए अलग से चिन्हित पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है.

कई प्रखंडों से आने वाले वाहनों के लिए पी-5 पार्किंग

उदवंतनगर, संदेश, गड़हनी, चरपोखरी, पीरो एवं तरारी क्षेत्र से आने वाले वाहन जीरो माइल से आरा-जगदीशपुर मार्ग, दुल्हनगंज अंडरपास, दुल्हनगंज मोड़, गंगा बाजार और नवादा बेन होते हुए पी-5 पार्किंग स्थल पहुंचेंगे. यह पार्किंग रेलवे स्टेशन के दक्षिण स्थित मध्य विद्यालय नवादा बेन के सामने मैदान में बनाई गई है.

जगदीशपुर, शाहपुर और बड़हरा क्षेत्र के वाहनों का भी यही रूट

जगदीशपुर, शाहपुर एवं बड़हरा की ओर से आने वाले वाहनों को भी एनएच-119, दुल्हनगंज अंडरपास, गंगा बाजार और नवादा बेन होते हुए पी-5 पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा. यहां से आगंतुकों को लगभग 800 मीटर पैदल चलकर रेलवे स्टेशन अंडरपास के रास्ते कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा.

कई मार्गों पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक

कार्यक्रम की समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इनमें जीरो माइल से दुल्हनगंज बाजार, जीरो माइल से धोबी घटवा होते हुए बामपाली सड़क मार्ग तथा बीबीगंज बाजार से कारीसाथ रेलवे स्टेशन तक का मार्ग शामिल है.

प्रशासन ने जारी की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें तथा कार्यक्रम के दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: असम विमान हादसे में भोजपुर का लाल शहीद, अग्निवीर दानिश आलम अब तिरंगे में लिपटकर लौटेगा घर

Previous article असम विमान हादसे में बिहार के दो लाल शहीद, वीडियो कॉल के दो घंटे बाद ही आ गई मौत की खबर
Next article विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया : सुखदेव भगत
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel