[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा आरा में स्वच्छता अभियान के दावे हुए फेल, शहर में गंदगी का अंबार; लोगों में नाराजगी

आरा में स्वच्छता अभियान के दावे हुए फेल, शहर में गंदगी का अंबार; लोगों में नाराजगी

0
आरा में स्वच्छता अभियान के दावे हुए फेल, शहर में गंदगी का अंबार; लोगों में नाराजगी

Arrah News:(नरेन्द्र प्रसाद सिंह) भोजपुर जिले के आरा नगर की सड़कों पर इन दिनों जगह-जगह कचरे का ढेर देखा जा सकता है. हर प्रमुख सड़क कचरे की मानो मूक गवाह बनी हुई है. इससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगरवासियों का आरोप है कि नगर निगम इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है.

स्वच्छता अभियान के दावों पर सवाल

एक ओर जहां सरकार स्वच्छता अभियान के तहत शहरों को साफ-सुथरा बनाने और नागरिकों को बेहतर सुविधा देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर आरा में स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है. सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद धरातल पर गंदगी का साम्राज्य कायम है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम केवल कागजों पर ही स्वच्छता अभियान चला रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति बेहद खराब है. शहर के कई इलाकों में नियमित सफाई नहीं होने से कचरा लगातार जमा होता जा रहा है.

नियमित सफाई नहीं होने से बढ़ी समस्या

नगर निगम द्वारा सड़कों की नियमित सफाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण सड़क किनारे और मुख्य मार्गों पर कचरे का ढेर लगा रहता है. इससे आने-जाने वाले लोगों को दुर्गंध और गंदगी के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले नगर निगम द्वारा प्रतिदिन रात में कचरा उठाया जाता था और इसके लिए बड़ी गाड़ियों का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब यह व्यवस्था ठप पड़ गई है. इससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

बीमारी फैलने का बना खतरा

सड़कों पर जमा कचरे से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है. कचरे के ढेर में मच्छर और अन्य जीवाणु पनपने की आशंका बनी रहती है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर लोगों को सताता रहता है.लोगों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो शहर में स्वास्थ्य संकट गहरा सकता है.

दिन में कचरा उठाने से जाम की समस्या

नगरवासियों के अनुसार, शहर में सुबह करीब 10 बजे के आसपास कचरा उठाया जाता है. इस दौरान जेसीबी और ट्रक सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे पूरा मार्ग बाधित हो जाता है. इसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है.

इस समस्या से आम लोगों का समय बर्बाद होता है और कार्यालय जाने वाले लोग भी प्रभावित होते हैं. नागरिकों का सुझाव है कि कचरा उठाने का कार्य रात 10 बजे के बाद किया जाना चाहिए, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और लोगों को परेशानी न उठानी पड़े.

नगरवासियों में आक्रोश

लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर नगरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है.

Also Read:कैमूर में चोरों का तांडव, एक साथ चार घरों में चोरी; ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ा

Previous article Ramakant Dayama Dies: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता रामाकांत दयामा, शुबांगी लटकर ने कही दिल छू लेने वाली बात
Next article जामताड़ा: मिहिजाम लूटकांड का खुलासा, देशी पिस्तौल और लूटा गया मोबाइल बरामद
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel