[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा भोजपुर में गेहूं खरीदारी की रफ्तार सुस्त, लक्ष्य के मुकाबले महज 12 फीसदी हुई खरीद, किसानों की बढ़ी चिंता

भोजपुर में गेहूं खरीदारी की रफ्तार सुस्त, लक्ष्य के मुकाबले महज 12 फीसदी हुई खरीद, किसानों की बढ़ी चिंता

0
भोजपुर में गेहूं खरीदारी की रफ्तार सुस्त, लक्ष्य के मुकाबले महज 12 फीसदी हुई खरीद, किसानों की बढ़ी चिंता

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) जिले में गेहूं खरीदारी की रफ्तार काफी धीमी बनी हुई है. निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 12 प्रतिशत गेहूं की ही खरीद हो सकी है. इससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है और उन्हें मजबूरी में अपना गेहूं खुले बाजार में कम कीमत पर बेचना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद की सुस्त प्रक्रिया के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं.

5679 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का है लक्ष्य

जिला सहकारिता विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 5679 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है. जबकि पिछले वर्ष यह लक्ष्य केवल 590 मीट्रिक टन था. इसके बावजूद 18 जून तक महज 1443.32 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी हो सकी है. अब तक केवल 272 किसानों से अधिप्राप्ति की गई है.

149 पैक्स चयनित, केवल 70 ही सक्रिय

किसानों से गेहूं खरीद के लिए जिले में कुल 149 पैक्स का चयन किया गया है. इनमें से केवल 70 पैक्स ही सक्रिय होकर खरीदारी कर रहे हैं. अगिआंव, आरा, बड़हरा, बिहिया, चरपोखरी, गड़हनी, जगदीशपुर, कोईलवर, पीरो, सहार, संदेश, शाहपुर, तरारी और उदवंतनगर प्रखंडों में पैक्सों का चयन किया गया है. हालांकि अधिकांश स्थानों पर खरीद की गति अपेक्षा से काफी कम है.

व्यापार मंडलों की भूमिका भी सीमित

जिले के छह प्रखंडों आरा, बड़हरा, बिहिया, कोईलवर, पीरो और शाहपुर में व्यापार मंडलों का चयन किया गया है. लेकिन वर्तमान में केवल पीरो व्यापार मंडल ही सक्रिय रूप से गेहूं खरीदारी कर रहा है. बाकी व्यापार मंडलों की निष्क्रियता का असर खरीद प्रक्रिया पर पड़ रहा है.

272 किसानों से हुई खरीद, भुगतान प्रक्रिया जारी

18 जून तक 272 किसानों से कुल 1443.32 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है. इस खरीद के लिए भुगतान संबंधी एडवाइस जारी कर दी गई है. 99 किसानों को भुगतान किया जा चुका है. 15 किसानों का भुगतान समिति स्तर पर सत्यापन के कारण लंबित है, जबकि 15 किसानों का मामला प्रखंड सहकारिता कार्यालय में सत्यापन के लिए लंबित है. चार किसानों का भुगतान बैंक स्तर पर अटका हुआ है.

37.30 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

अब तक किसानों को गेहूं खरीद के एवज में 3 करोड़ 73 लाख 9 हजार 796 रुपये का भुगतान किया जा चुका है. जिला प्रशासन का दावा है कि शेष किसानों के भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है. वहीं किसान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने और खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : असम में शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे पर पिता ने उठाया सवाल, बोले- माता-पिता के अधिकारों की भी हो रक्षा

Previous article सावन 2026: बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले कांवरियों के लिए तैयार हो रहा रूट, यहां ठहरेंगे श्रद्धालु
Next article मौसम: अगले दो दिन इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel