[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा आरा के महाराजा कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर विशेष आयोजन, छात्रों ने वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

आरा के महाराजा कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर विशेष आयोजन, छात्रों ने वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

0
आरा के महाराजा कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर विशेष आयोजन, छात्रों ने वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश
 विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते छात्र-छात्राओं की तस्वीर

Arrah News: आरा के महाराजा बहादुर राम रणविजय प्रसाद सिंह महाविद्यालय, आरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कनक लता कुमारी ने की.

पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया गया. सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता

प्राचार्या डॉ. कनक लता कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने छात्रों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया.

एक पेड़ माँ के नाम अभियान का उल्लेख

इस अवसर पर प्राचार्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक स्वयंसेवक को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माता के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है.

छात्रों ने लिया सक्रिय भाग

कार्यक्रम में एनएसएस के कई स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें साक्षी, रूपाली, अमित, मोहित, आकाश, सुधांशु, एम.डी. रशद महफूज, सानिया, सोनाक्षी, आदित्य, बादल, मनीष, सुमंत, निकिता, सिया, सोनू एवं मोनू सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार में उद्घाटन से पहले ही क्षतिग्रस्त हुआ रेलवे ओवर ब्रिज, प्रशासन ने कहा-अभी निर्माणाधीन ही है पुल

Previous article Madhubani Sadar Hospital: शनिवार 6 जून की पूरी डॉक्टर ड्यूटी लिस्ट यहां देखें
Next article Motihari Sadar Hospital: आज का डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर जारी, देखें लिस्ट
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel