आरा महाराजा कॉलेज के पास लूट, सात आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद, एक फरार, तलाश जारी
Arrah News: आरा के नवादा थाना क्षेत्र में लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया. सात आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद, एक आरोपी फरार. पुलिस जांच जारी.
आरा से मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट
Arrah News: आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित महाराजा कॉलेज के पीछे 12 मई को हुई लूट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को नगर और नवादा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है और मामले की जांच जारी है.
गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं. सभी आरोपी पहले से फरार चल रहे थे और उनकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी.
ऑटो में बैठाकर दिया गया था वारदात को अंजाम
पीड़ित कृष्णा प्रसाद पटना से लौट रहे थे, तभी आरा स्टेशन पर ऑटो में बैठे दो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद उन्हें पिस्टल के बल पर महाराजा कॉलेज के पीछे ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया.
गहने और सामान लूटकर फरार हुए थे बदमाश
आरोपियों ने पीड़ित के गले से सोने की चेन, अंगूठी और लॉकेट लूट लिया था. घटना के बाद पीड़ित ने नवादा थाना में मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की.
कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी जेल जा चुके हैं. एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
पुलिस की कार्रवाई जारी
थानाध्यक्ष के अनुसार, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा.
ALSO READ: आरा में शिक्षा पदाधिकारी जयप्रकाश के सम्मान में विदाई समारोह, 3 वर्षों की सेवा को मिला सराहना
