[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा पटना मेट्रो में जॉब के नाम पर आरा के युवक से 1.70 लाख की ठगी, पुलिस ने कराई पूरी रकम रिकवर

पटना मेट्रो में जॉब के नाम पर आरा के युवक से 1.70 लाख की ठगी, पुलिस ने कराई पूरी रकम रिकवर

0
पटना मेट्रो में जॉब के नाम पर आरा के युवक से 1.70 लाख की ठगी, पुलिस ने कराई पूरी रकम रिकवर

आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Arrah Cyber Crime News : पटना मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर आरा में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हुए ठगी का शिकार बन गया. भोजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक को बड़ी राहत मिली है. आरा साइबर थाना ने मामले में तत्परता दिखाते हुए ठगी की गई 1 लाख 70 हजार रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी.

जानकारी के अनुसार, ठगों ने युवक को पटना मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था. इसी झांसे में आकर युवक ने पैसे ट्रांसफर कर दिए. कुछ समय बाद उसे ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उसने आरा साइबर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई.

शिकायत मिलते ही एक्टिव हुई साइबर पुलिस

पीड़ित के आवेदन के आधार पर आरा साइबर थाना में कांड संख्या 496/26 दर्ज किया गया. मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई. साइबर टीम ने तकनीकी जांच शुरू की. बैंकिंग ट्रांजेक्शन और डिजिटल ट्रेल को खंगाला गया. पुलिस ने लगातार फॉलोअप किया. संबंधित बैंक और प्लेटफॉर्म से संपर्क साधा गया. इसी का नतीजा रहा कि ठगी की गई पूरी रकम को ट्रैक कर लिया गया.

1.70 लाख रुपये सफलतापूर्वक वापस

जांच के दौरान पुलिस ने कुल 1 लाख 70 हजार रुपये की राशि रिकवर कर ली. इसके बाद यह पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई. पैसे वापस मिलने के बाद युवक और उसके परिवार ने राहत की सांस ली. भोजपुर पुलिस की इस कार्रवाई को काफी सराहा जा रहा है. इसे साइबर अपराध के खिलाफ एक प्रभावी और तेज पहल माना जा रहा है.

पुलिस की अपील, सतर्क रहें लोग

भोजपुर पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि नौकरी, लॉटरी, बैंकिंग या ऑनलाइन निवेश के नाम पर आने वाले कॉल या मैसेज से सावधान रहें. किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें. अगर कोई भी साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत साइबर थाना या हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं. समय पर शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

इस मामले में पुलिस की तेजी ने एक बड़ी राहत दी है. लेकिन यह घटना एक चेतावनी भी है. ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: आरा-सासाराम हाईवे पर ट्रक और पुलिस वैन की जोरदार टक्कर, महिला पुलिसकर्मी समेत 13 जवान घायल

Previous article तारातला हादसा : कालीचरण गिरफ्तार, फिरहाद के पूर्व ओसीडी से पुलिस कर रही पूछताछ
Next article जमुई में आज किस डॉक्टर की है ड्यूटी? सदर अस्पताल ने जारी किया ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel