[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा बिहिया-कटेया मार्ग पर रात के अंधेरे में काल बनकर आया वाहन, 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

बिहिया-कटेया मार्ग पर रात के अंधेरे में काल बनकर आया वाहन, 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

0
बिहिया-कटेया मार्ग पर रात के अंधेरे में काल बनकर आया वाहन, 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
घटना के बाद शोकाकुल परिजन

Arrah Accident News: (मो. वसीम की रिपोर्ट) भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहिया-कटेया मार्ग पर कटेया गांव स्थित न्यू पंचायत भवन के समीप शुक्रवार की रात एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने साइकिल से घर लौट रहे एक मजदूर को बुरी तरह रौंद दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव निवासी नागदेव पासवान के 25 वर्षीय पुत्र अवध कुमार पासवान के रूप में की गई है.

मृतक के चचेरे भाई नितिन पासवान ने बताया कि अवध रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी अपनी साइकिल उठाकर मजदूरी करने के लिए बिहिया बाजार गया था. दिनभर हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद शुक्रवार की देर रात वह साइकिल से वापस अपने गांव लौट रहा था. इसी बीच कटेया गांव के न्यू पंचायत भवन के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात भारी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया और कुचलते हुए फरार हो गया.

रातभर राह तकते रहे परिजन, सुबह सड़क किनारे मिला शव

परिजनों ने बताया कि जब अवध देर रात तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हो उठे. रातभर जागकर राह तकने के बाद शनिवार की सुबह परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. ढूंढते हुए जब लोग गांव के न्यू पंचायत भवन के पास पहुंचे, तो देखा कि अवध का शव लहूलुहान स्थिति में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था और उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त थी. यह मंजर देखते ही चीख-पुकार मच गई. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बिहिया थाना पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अवध कुमार पासवान अपने परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था. वह अपने तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था. उसकी असामयिक मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के परिवार में उसकी वृद्ध मां फुलकुंअर देवी, पत्नी मधु देवी और तीन छोटे-छोटे बेटे सूर्या, सूर्यांश एवं अभी हैं.

घटना के बाद से मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी बार-बार अपने मासूम बच्चों को देख अचेत हो जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित गरीब परिवार के लिए उचित मुआवजे और पारिवारिक लाभ योजना के तहत तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

Also Read: जहानाबाद में डीईओ कार्यालय के समक्ष डटे शिक्षक, ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ आंदोलन से प्रशासन में खलबली

Previous article 61 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, पोखर का होगा सौंदर्यीकरण
Next article बंदे ने एग्जाम के बीच में मांगी ChatGPT से मदद, मिला ऐसा जवाब कि वायरल हो गया स्क्रीनशॉट
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel