[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा नवविवाहिता को खिलाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी

नवविवाहिता को खिलाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी

0
नवविवाहिता को खिलाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी

आरा.

नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खाने से एक नवविवाहिता की हालत काफी गंभीर हो गयी, जिसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. सूचना पाकर महिला के मायकेवाले भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार उक्त महिला चौरी थाना क्षेत्र के पुरहरा गांव निवासी सोनू कुमार की 23 वर्षीया पत्नी प्रियांशु देवी है. वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मुहल्ले में रहती है. इधर उक्त महिला प्रियांशु देवी ने बताया कि उसका पति सोनू कुमार आरा के रजिस्टार ऑफिस में प्राइवेट के रूप में काम करता है. सोनू कुमार से 16 मई 24 को उसकी लव मैरिज हुई थी. शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद से ही उसके साथ मारपीट करता था. इसे लेकर वह कुछ माह पूर्व महिला थाना भी गयी थी, जिसके बाद दोनों को थाना पर बुलाकर बॉन्ड भरवारा गया था. उसके बाद उसका पति उसे अपने साथ वापस घर ले गया था. मंगलवार की दोपहर जब स्नान करके आई और अपने पति से पैसा मांगी तो उसने नहीं दिया. तभी उसने कहा कि मेरा सब जेवर दे दो. इसी बात पर वह उसे सीढ़ी से घसीटता हुआ कमरे में ले गया और उसे मारा पीटा. इसके बाद उसके ससुर,सास एवं ननद ने उसका हाथ व पैर पकड़ लिया. तभी उसका पति छत पर गया और विषैला पदार्थ लेकर आया और उसे जबरन खिला दिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी. इसके बाद उसे गंभीर हालत में घसीटता हुआ घर से बाहर दरवाजे पर ले गया और उसे अपने घर जाने के लिए कहने लगा. तभी मकान के अन्य किरदार भाई इकट्ठा हो गये और उनके द्वारा इसकी सूचना डायल 112 नंबर पुलिस वाहन को दी गयी. सूचना पाकर डायल 112 नंबर पुलिस वाहन वहां पहुंची और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आयी. सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. वहीं, दूसरी तरफ उक्त महिला प्रियांशु देवी ने अपने पति सोनू कुमार ससुर,सास ननद पर जबरन जहर खिलाने व अपने पति के द्वारा गलत करने का दबाव देने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel