[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के लिए पीरो में नामांकन आज से, तैयारियां पूरीं

अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के लिए पीरो में नामांकन आज से, तैयारियां पूरीं

0
अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के लिए पीरो में नामांकन आज से, तैयारियां पूरीं

पीरो

. लोकसभा चुनाव के साथ हो रहे अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं और उक्त विधानसभा के लिए आज मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इसके लिए पीरो अनुमंडल प्रशासनिक भवन में नामांकन कक्ष बनाया गया है, जहां अगिआंव विधानसभा के उपचुनाव के प्रत्याशी अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगे. इसके लिए अनुमंडल प्रशासनिक भवन की बांस बल्ले से बैरिकेडिंग की गयी है और कार्यालय परिसर के दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गयी है. वहीं सुरक्षा को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है. अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर पीरो वरुणजय कुमार ने बताया कि उक्त उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई है. 15 मई को नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा की जायेगी. जबकि 17 मई तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. इसके बाद आगामी एक जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन ही अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा और मतगणना चार मई को होगी.

डीएम और एसपी ने लिया जायजा : सोमवार को पीरो पहुंचे डीएम महेंद्र कुमार और एसपी नीरज कुमार सोमवार को पीरो पहुंचे और यहां चुनाव के लिए की गयी प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिये. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार से यहां शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया के लिए की गयी तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान डीएम और एसपी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की. बैठक में डीएम और एसपी ने लोकसभा चुनाव और अगिआंव विधानसभा उपचुनाव से संबंधित सभी विंदुओं पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel