मैट्रिक सप्लीमेंट्री की परीक्षा दे रही छात्रा की तबीयत बिगड़ी
नवादा थाना क्षेत्र केजी रोड स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में सोमवार की दोपहर हुई घटना
By DEVENDRA DUBEY |
May 5, 2025 7:11 PM
आरा.
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में मैट्रिक सप्लीमेंट्री की परीक्षा दे रही छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. वहां ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त छात्रा संदेश थाना क्षेत्र के सिरकीचक गांव निवासी तनवीर आलम की 16 वर्षीया पुत्री मैविश खातून है.इधर, उक्त छात्रा ने बताया कि सोमवार को नवादा के केजी रोड स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में मैट्रिक सप्लीमेंट्री की परीक्षा देने अपने गांव से आयी थी. परीक्षा हॉल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. महिला पुलिसकर्मी द्वारा दूरभाष द्वारा इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 6:22 PM
July 6, 2026 3:08 PM
July 6, 2026 7:48 AM
July 5, 2026 8:43 PM
July 6, 2026 12:33 PM
July 5, 2026 8:22 PM
July 5, 2026 8:28 PM
July 5, 2026 2:02 PM
July 5, 2026 1:45 PM
