[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा इनुरुखी गांव के पास पिकअप वैन की चपेट में आने से युवक की मौत, दूल्हे के पिता जख्मी

इनुरुखी गांव के पास पिकअप वैन की चपेट में आने से युवक की मौत, दूल्हे के पिता जख्मी

0
इनुरुखी गांव के पास पिकअप वैन की चपेट में आने से युवक की मौत, दूल्हे के पिता जख्मी

सहार

. स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर इनुरुखी के समीप पिकअप वैन की चपेट में आने से दो व्यक्ति जख्मी हो गये. घायलों में एक व्यक्ति की इलाज के लिए आरा ले जाने के क्रम में रास्ते मौत हो गयी. जबकि दूसरे जख्मी व्यक्ति का इलाज चल रहा है. मृत व्यक्ति की पहचान चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी निवासी बासुदेव चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र राहुल चौधरी के रूप में की गयी है. इसकी मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया है. जबकि जख्मी व्यक्ति दूल्हा का पिता अजय साह हैं. जानकारी के अनुसार गुरुवार को चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव के ही अजय साह के लड़के की बरात सहार थाना क्षेत्र के इनुरुखी गांव में आयी थी, जिसमें वे दोनों युवक भी बरात में आये थे. दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह बरात विदाई के समय इनुरुखी में बस पर चढ़ने के दौरान पिकअप वैन की चपेट में दोनों लोग आ गये, जिसमें दूल्हा के पिता अजय साह और युवक राहुल चौधरी जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए ग्रामीण एवं परिजनों के द्वारा आरा भेजा गया, जहां राहुल चौधरी की रास्ते में मौत हो गयी. वहीं, अजय साह खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. वहीं, प्रशासन की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया. इधर इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जिप सदस्य लक्ष्मण सिंह और पूर्व मुखिया चमकीला पासवान ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मुहैया कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel