[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा ठगी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने आरा में की छापेमारी

ठगी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने आरा में की छापेमारी

0
ठगी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने आरा में की छापेमारी
सांकेतिक तस्वीर

आरा.

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के खारघर थाना एवं नवादा थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को ठगी के मामले में फरार आरोपित के घर छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस ने आरोपित के घर से 3, 56, 000 रुपये नकद एवं एक डायरी बरामद की. हालांकि इस दौरान आरोपित पकड़ में नहीं आ सका है.

जानकारी के अनुसार आरोपित नवादा वार्ड नंबर-39 निवासी राजनाथ सिंह का पुत्र राहुल कुमार है. उसके पिता सरकारी कर्मी हैं. बताया जाता है कि फरार आरोपित राहुल कुमार अपने सहयोगियों के संग महाराष्ट्र, गुजरात एवं तमिलनाडु राज्य में फर्जी कॉल सेंटर चलता था. उसी के जरिए उसने महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतर्गत खारघर थाना क्षेत्र के निवासी सह रिटायर वैज्ञानिक से बैंक खाता के जरिए 80 लाख रुपये की ठगी की गयी थी, जिसके बाद पीड़ित रिटायर वैज्ञानिक के द्वारा महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतर्गत खारघर पुलिस थाना में इस संबंध में लिखित आवेदन दिया गया था. इसके बाद साइबर सेल पनवेल नवी मुंबई में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान कर महाराष्ट्र पुलिस की टीम आरा शहर के नवादा थाना पहुंची. इसके बाद आरोपित को पकड़ने के लिए बिहार एसटीएफ की मदद ली गयी. इसके पश्चात महाराष्ट्र एवं नवादा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपित राहुल कुमार के घर छापेमारी की. इस दौरान उसके घर से 3, 56, 000 नगद एवं एक डायरी बरामद की.बतादे कि आरोपी राहुल कुमार द्वारा नवी मुंबई के अलग-अलग इलाकों व महाराष्ट्र, गुजरात एवं तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में करीब आठ करोड़ रुपये की ठगी करने का भी मामला सामने आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel