[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया एसएसबी जवानों की पिटाई से युवक गंभीर, लोगों ने किया हंगामा

एसएसबी जवानों की पिटाई से युवक गंभीर, लोगों ने किया हंगामा

0
एसएसबी जवानों की पिटाई से युवक गंभीर, लोगों ने किया हंगामा

बथनाहा. बथनाहा थाना क्षेत्र के चकोड़वा गांव में शुक्रवार की सुबह एसएसबी जवानों व एक बाइक सवार के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया. शक के आधार पर बाइक न रोकने से नाराज एसएसबी जवानों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया.ग्रामीणों के अनुसार गोखलापुर निवासी 38 वर्षीय नरेन पासवान, पिता स्व लक्ष्मी पासवान चकोड़वा वार्ड संख्या-2 में अपने मामा मिश्री पासवान के घर एक समारोह में शामिल होने आया हुआ था. शुक्रवार सुबह जब वह बाइक से कहीं जा रहा था, तभी सादे लिबास में तैनात दो एसएसबी जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया. नरेन द्वारा बाइक नहीं रोकने पर जवानों ने उन्हें पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जवानों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही बथनाहा व फुलकाहा पुलिस के साथ एसएसबी के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने घायल नरेन को तुरंत रेफरल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया. ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाकर शांत कराया. इस संबंध में डिप्टी कमांडेंट मदन मोहन भट्ट ने बताया कि नरेन का प्राथमिक उपचार कराकर उन्हें घर भेज दिया गया है.अब उनकी स्थिति सामान्य है. वहीं घटना को लेकर एसएसबी की ओर से बताया गया कि पत्थरदेवा बीओपी कमांडर आकाश चौधरी सिपाही गंगा सागर के साथ नियमित चेकिंग के दौरान जिमराही पुल पर एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया. मगर वह रुकने की बजाय गाड़ी लेकर तेज गति से भागने के क्रम में गाड़ी से गिर गया. जिसमें उसे मामूली चोटें आ गयी. इसी क्रम में उसका पीछा कर रहे एसएसबी जवानों द्वारा उसे पकड़ लिया गया. इसी बीच सैकड़ों की संख्या में जिमराही के ग्रामीण जमा होकर एसएसबी का विरोध करने लग गए. इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस के सहयोग से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उसकी हालत ठीक है. वहीं ग्रामीणों का आक्रोश भी शांत हो गया है. इस मौके पर बथनाहा मुख्यालय से अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel