[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया लोकतंत्र के महापर्व में युवा मतदाता बढ़-चढ़ कर निभाएं भागीदारी: डीएम

लोकतंत्र के महापर्व में युवा मतदाता बढ़-चढ़ कर निभाएं भागीदारी: डीएम

0
लोकतंत्र के महापर्व में युवा मतदाता बढ़-चढ़ कर निभाएं भागीदारी: डीएम

44-प्रतिनिधि, अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ दिलाया गया. जिला स्तरीय कार्यक्रम से संबंधित सभी गतिविधियों सोशल मीडिया पर लाइव टेलिकास्ट किया गया. मौके पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम ‘‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम’के महत्व से अवगत कराया. खासकर युवा मतदाताओं को चुनाव जैसे महापर्व में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने की अपील उनहोंने की. कार्यक्रम के दौरान मतदाना सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2025 में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 बीएलओ व 10 अन्य अधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जिला आइकॉन अमर आनन्द, प्रिया राज व गायक कलाकार एमए सानू ने मतदाता जागरूकता संबंधी अपने गीत के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया. उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामबाबू कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जिला से लेकर अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों क आयोजन किये जाने की जानकारी दी. जिलास्तरीय समारोह में जिला परिवहन पदाधिकारी सुशील कुमार, वरीय उप समाहर्ता संजय कुमार, सदर एसडीओ अनिकेत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी अररिया डॉ राम बाबु कुमार, वरीय उप समाहर्ता अरविन्द कुमार, जिला पीडब्लूडी आइकॉन साबरा तरन्नुम सहित सभी जिलास्तरीय अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

कार्यक्रम में इन कर्मियों को किया गया सम्मानित

विधानसभा क्षेत्र संख्या 46-नरपतगंज के बीएलओ राजेश कुमार, राधा देवीविधानसभा क्षेत्र संख्या 47-रानीगंज के बीएलओ रिंकू कुमार, बंसीधर ऋषिदेव, मिथिलेश कुमार पासवान, शंकर राम, अजय कुमारविधानसभा क्षेत्र संख्या 48-फारबिसगंज के बीएलओ मीनू कुमारी, विद्यानंद ठाकुर, मदन कुमारविधानसभा क्षेत्र संख्या 49-अररिया के नीरज कुमार यादव, दीनबंधु झा, गुंजन कुमारी, वीरेश झा, निशा प्रवीणविधानसभा क्षेत्र संख्या 50-जोकीहाट के तेजनारायण मंडल, प्रमोद कुमार, मो उमर इकबाल, मो केशर आलम, मो शाबीर आलम विधानसभा क्षेत्र संख्या 51-सिकटी के चंदन गिरी, मो शाहनवाज, पंकज झा इसके अलावा अवर निर्वाचन पदाधिकारी अमर कुमार व अविनाश कृष्ण, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी अब्दुश शाकिब, मंगल कुमार शर्मा, बबलू कुमार मंडल, सरफराज आलम सहित एआरओ के डाटा एंट्री ऑपरेटर को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel