[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

0
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

कुर्साकांटा.कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जागीर परासी के एक गांव में ननिहाल जाने के क्रम में नाबालिग के साथ बीते 13 अप्रैल को मक्का खेत ले जाकर दुष्कर्म किया. वहीं यही नहीं आरोपित सोनू कुमार राय पिता आजाद राय के एक मित्र राजीव कुमार राय पिता रमेश कुमार राय ने वीडियो बना लिया. इस मामले में पीड़िता ने कुर्साकांटा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के वादी के अनुसार पीड़िता के पिता पंजाब में मजदूरी करने गये थे. घटना की जानकारी पत्नी से मिलने के बाद पिता बीते 21 अप्रैल को जब घर लौटे तो परिजनों से मिली जानकारी के बाद आरोपित के घर गये. जब घटना के बाबत जानकारी लेनी चाही तो आरोपित के पिता आजाद राय, मां प्रमिला देवी, भाई मिथुन राय द्वारा मारपीट, गाली गलौज शुरू कर दिया गया. जिससे परेशान होकर पीड़िता के पिता पुत्री को लेकर कुर्साकांटा थाना पहुंचे जहां पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़िता ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपित के विरुद्ध आईपीसी की धारा 341/323/376/504/506 व पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अनुसंधान कर दोषी के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel