[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

0
युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

बौंसी थाना क्षेत्र के भवानी नगर चौक पर दही खरीदने आये युवक को एक ट्रैक्टर ने कुचल दिया. ट्रैक्टर के कुचले जाने से युवक ने घटनास्थल पर हीं दम तोड़ दिया. घटना शनिवार की देर रात की बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक बौसी पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी अजीत कुमार मंडल (32) पिता सुबोध मंडल घर से बच्चा के लिये दही खरीदने भवानी नगर चौक पर दुकान आया था. दही खरीदकर घर जाने के लिये बाइक पर सवार हुये हीं थे कि अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आकर अजीत को कुचल दिया. जिस कारण अजीत बुरी तरह घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा अजीत को इलाज के लिये ले जाया जा रहा थे. लेकिन अजीत ने रास्ते में हीं दम तोड़ दिया. हालांकि बौसी थानाध्यक्ष विकास पासवान ने त्वरित कारवाई करते हुये भाग रहे चालक को पकड़ लिया व थाना ले आया. अजीत के मौत के बाद पत्नी रंजना देवी, पिता सुबोध मंडल सहित पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं रविवार के सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने डाक बंगला पूर्णिया सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. सड़क जाम का सूचना मिलते हीं रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार, थानाध्यक्ष विकास पासवान, दारोगा कृष्ण कुमार यादव सहित पुलिस बल जाम स्थल पर पहुंचे. वहीं आक्रोशित लोगों को सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार ने अपनी सूझ-बूझ से समझाने में कामयाब रहें. चालक को को भेजा जायेगा जेल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. साथ हीं गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक बसैटी वार्ड संख्या 10 निवासी मो मोईम अंसारी पिता इस्लाम अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. विकास पासवान, थाना अध्यक्ष बौंसी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel