[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया रातभर गुल रही बिजली, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

रातभर गुल रही बिजली, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

0
रातभर गुल रही बिजली, भूख हड़ताल की दी चेतावनी

जोकीहाट के जहानपुर फीडर में रविवार की पूरी रात बिजली गायब रही, लोग भीषण गर्मी के कारण रातभर जगे रहे

जोकीहाट. जोकीहाट पावर स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की दयनीय स्थिति को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है. खासकर जोकीहाट के जहानपुर फीडर में रविवार की पूरी रात बिजली गायब रही. लोग भीषण गर्मी के कारण रातभर जगे रहे. लगातार बिजली की बिगड़े हालात के कारण उपभोक्ताओं ने सदर एसडीओ व जोकीहाट थानाध्यक्ष को हस्ताक्षरित आवेदन देकर प्रदर्शन व भूख हड़ताल का अल्टीमेटम दिया है. जोकीहाट में बिजली को लेकर राजनीति भी गरमा गई है. आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू है. उपभोक्ताओं में एहसान, राकेश कुमार, सुफियान, अली रेजा सहित सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मियों पर बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि बिजली के तार बदलने, पोल ठीक करने, शाट लगने का बहाना बनाकर विभाग हर एक दो दिन बाद बिजली घंटों काट देता है. पहले बिजली गायब होती थी तो लोगों को सूचना एक दिन पहले मिल जाती थी. लेकिन अब तो जोकीहाट पावर स्टेशन के इंजीनियर लोग पूर्व में सूचना देते नहीं हैं और बिजली काट कर घंटों छोड़ देते हैं.

विभाग के लोग नहीं देते हैं ध्यान

वहीं केसर्रा पंचायत के थुभड़ी गांव के उपभोक्ताओं में किशनलाल यादव, योगेंद्र मांझी ने बताया कि केसर्रा पंचायत यादव टोला व मांझी टोला, महलदार टोला में पिछले चार दिनों से बिजली नहीं है. ग्रामीण उपभोक्ताओं द्वारा बार बार सूचित किये जाने के बाद भी विभागीय कर्मियों ने ध्यान नही दिया है. उन्होंने बताया कि आखिर बिजली विभाग इतना गैर जिम्मेदार कैसे हो सकता है. बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने हाईवे 327 ई भी जाम करने को लेकर सोमवार को चर्चा कर रहे थे. उपभोक्ताओं ने हस्ताक्षरित आवेदन सदर एसडीओ, जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को देकर बिजली विभाग के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने को लेकर आवेदन सौंपा है. उपभोक्ताओं के आवेदन पर थानाध्यक्ष ने उपभोक्ताओं से वार्ता करने के लिए सोमवार को केसर्रा पंचायत भवन में पहुंचने की बात कही है. बिजली की लचर व्यवस्था के कारण लोगों का गुस्सा काफी बढ़ रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel