[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया आवास सहायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

आवास सहायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

0
आवास सहायक को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के पैकपार पंचायत में पदस्थापित आवास सहायक विवेक भास्कर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से अवैध उगाही करने का गंभीर आरोप लगा है. इसके बाद लोगों ने आवास सहायक को बंधक बना लिया. घटना की सूचना मिलने पर पंचायत प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी अनुसार आवास सहायक विवेक भास्कर को जयनगर पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि आवास योजना की राशि दिलाने व किस्त जारी कराने के नाम पर करीब 100 लाभुकों से 20-20 हजार रुपये की उगाही की गई. ग्रामीणों का कहना है कि लाभुकों से यह कहकर रुपये लिए गए कि यह राशि बीडीओ व मुखिया के नाम पर देनी होगी, तभी आवास योजना की राशि का भुगतान होगा. मामले को लेकर पंचायत के मुखिया धनंजय सिंह भंटू ने बताया कि उन्हें लगातार ग्रामीणों से शिकायत मिल रही थी कि आवास सहायक द्वारा लाभुकों से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई लाभुकों ने पहली व दूसरी किस्त जारी कराने के नाम पर भी पांच-पांच हजार रुपये लिए जाने की बात कही है. मुखिया ने बताया कि जब ग्रामीणों को उगाही की पुष्टि हुई तो आक्रोशित लोगों ने आवास सहायक को बंधक बना लिया व इसकी सूचना उन्हें दी. मामले को लेकर बीडीओ शशिभूषण सुमन ने बताया पंचायत के मुखिया व लाभुक के लिखित बयान के आधार पर वरिय पदाधिकारी को विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel