[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया नप क्षेत्र के छह क्लस्टरों व प्रखंड के 31 पंचायतों में बनाये गये केंद्रों पर हो रही गैस की निर्वाध आपूर्ति

नप क्षेत्र के छह क्लस्टरों व प्रखंड के 31 पंचायतों में बनाये गये केंद्रों पर हो रही गैस की निर्वाध आपूर्ति

0
नप क्षेत्र के छह क्लस्टरों व प्रखंड के 31 पंचायतों में बनाये गये केंद्रों पर हो रही गैस की निर्वाध आपूर्ति

फारबिसगंज. फारबिसगंज नप क्षेत्र में बनाये गये छह क्लस्टरों पर व प्रखंड के 31 पंचायतों में बनाये गये केंद्र पर सोमवार से प्रतिनियुक्त क्लस्टर प्रभारी व कर्मियों द्वारा घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति बुकिंग करा चुके रसोई गैस उपभोक्ताओं के बीच की गयी. बताया जाता है कि रसोई गैस की बुकिंग करा चुके व डीएससी कोड प्राप्त हो चुके उपभोक्ता सोमवार की सुबह से ही नगर क्षेत्र में बनाये गये क्लस्टर पर गैस लेने के लिए पहुंच गये. आदित्य भारत गैस एजेंसी, गीता इंडेन सहित सभी संबंधित गैस एजेंसी के वाहन से घरेलू रसोई गैस लेकर प्रतिनियुक्त क्लस्टर प्रभारी व कर्मी जैसे ही अपने अपने क्लस्टर पर पहुंचे. वहां पहले से मौजूद उपभोक्ताओं के द्वारा रसोई गैस का कार्ड दिखाने के बाद क्लस्टर प्रभारी व कर्मी अपने पास उपलब्ध बुकिंग किये गये गैस की सूची से मिलान कर व बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं से संपर्क स्थापित कर क्लस्टर पर पहुंचें. इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये गये केंद्रों पर भी घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति की गयी. बताया जाता है कि घरेलू रसोई गैस बुकिंग में होने वाली परेशानियों के निराकरण के साथ साथ घरेलू गैस बुकिंग के उपरांत उन्हें अविलंब आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने को लेकर वरीय अधिकारी के निर्देश के आलोक में फारबिसगंज नप के ईओ रणधीर लाल ने अपने कार्यालय के ज्ञापांक 592 दिनांक 04 अप्रैल 2026 के माध्यम से कार्यालय आदेश निकाल कर 06 क्लस्टर बनाये हैं. जिसमें क्लस्टर प्रभारी व कर्मियों का प्रतिनियुक्ति की है. जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या 01, 02, 06 व 07 के लिए नगर परिषद कार्यालय को क्लस्टर बनाया गया. जबकि वार्ड संख्या 03, 04, 05 व 10 के लिए पुस्तकालय कैंपस को क्लस्टर बनाया गया है. वहीं वार्ड संख्या 11,12,13,14 व 15 के लिए प्लस टू ली अकादमी स्कूल को क्लस्टर बनाया गया है. जबकि वार्ड संख्या 16, 17, 18, 19 के लिए गोयल स्कूल को व वार्ड संख्या 22, 23, 24, 25 व 08, 09, 20 व 21 का क्लस्टर बनाये गये हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel