[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया दो ट्रकों की टक्कर में एक के चालक की मौत

दो ट्रकों की टक्कर में एक के चालक की मौत

0
दो ट्रकों की टक्कर में एक के चालक की मौत

एनएच 327ई पर जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन टोल टैक्स के समीप हादसा

कोहरे के कारण पश्चिम बंगाल से आ रहा बालू ओवरलोड ट्रक टोल टैक्स के पास खड़े एक मालवाहक ट्रक से टकराया

जोकीहाट. नेशनल हाइवे 327ई पर जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन टोल टैक्स के समीप बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मालवाहक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जोकीहाट पुलिस के अनुसार, घने कोहरे के कारण पश्चिम बंगाल से आ रहा बालू ओवरलोड ट्रक टोल टैक्स के पास खड़े एक मालवाहक ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़े ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टक्कर के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने के दौरान एक अन्य ट्रक में भी टक्कर मार दी. इससे हादसे में कुल तीन ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को मालवाहक ट्रक से बाहर निकाला गया. शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भिजवा दिया गया. यातायात थाना प्रभारी प्रेमचंद कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. मृतक की पहचान राजकुमार पिता रामबालक प्रसाद, निवासी पेस, थाना नारदीगंज, जिला नवादा के रूप में हुई है. उसके परिजनों के भी जल्द पहुंचने की संभावना है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel