[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में दो की मौत

ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में दो की मौत

0
ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में दो की मौत

परिजनों में मचा कोहराम फोटो :-26-मृतक बाइक सवार का फाइल फोटो. प्रतिनिधि, अररिया जोकीहाट थाना क्षेत्र के जोकीहाट दलमलपुर पीडब्लूडी सड़क अझुवा पुल के समीप ई रिक्शा व बाइक की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी. मृतक में बाइक सवार 25 वर्षीय अबु तालिब पिता सुलेमान ग्राम अझवा वार्ड चार निवासी है. वहीं दूसरा घायल धोबनिया वार्ड संख्या 11 निवासी मीर अकलीम पिता मीर सज्जाद की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद दोनों मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. इसके बाद परिजनों ने मृतक के शव को सदर अस्पताल अररिया लाया. घटना की सूचना जोकीहाट थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची जोकीहाट थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मीर अकलीम अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार की मृत्यु की सूचना पर टोटो पर सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच बाइक पर सवार अबु तालिब व टोटो के बीच भीषण टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार अबु तालिब की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं घायल मीर अकलीम को परिजनों ने सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल मीर अकलीम की गंभीर स्थित को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मीर अकलीम की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel