[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया आज शान से लहरायेगा तिरंगा

आज शान से लहरायेगा तिरंगा

0
आज शान से लहरायेगा तिरंगा
Exif_JPEG_420

45-प्रतिनिधि, अररिया गणतंत्र दिवस से जुड़ी सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है. कल जिले के ऐतिहासिक नेताजी सुभाष स्टेडियम में आन-बान व शान के साथ तिरंगा लहरायेगा. झंडोत्तोलन के लिए सुबह 09 बजे का समय निर्धारित है. मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन के पश्चात 10 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम निर्धारित है. इसी प्रकार 10:15 बजे पूर्वाह्न डीआरडीए, 10:25 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय स्थित आंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल 10:35 बजे पूर्वा जिला परिषद कार्यालय, 11:00 बजे पूर्वाह्न पुलिस केंद्र अररिया में, 11:30 बजे पूर्वाह्न चिह्नित महादलित बस्ती में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. परेड में बिहार सैन्य पुलिस, जिला सशस्त्र पुलिस बल, एसएसबी 52वीं बटालियन, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी कैडेट, स्काउट एंड गाइड के जवान शामिल होंगे. मुख्य कार्यक्रम स्थली पर झंडोत्तोलन के पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की जायेगी. झांकी प्रदर्शन में आने-जाने के लिये 02 गेट बनाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग, , परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, उत्पाद विभाग, आईसीडीएस, कृषि विभाग, जिला निर्वाचन विभाग, पर्यावरण व वन विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल अररिया, अररिया नगर परिषद, डीआरडीए विद्युत विभाग सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा इस दौरान झांकी प्रस्तुत की जायेगी. गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिये जिलाधिकारी अनिल कुमार सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने सुभाष स्टेडियम का निरीक्षण किया. वहां गणतंत्र दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया.

मुख्य समारोह में शामिल होंगे मंत्री

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उद्योग व पर्यटन विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे. झंडोत्तोलन के मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. जानकारी मुताबिक जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा सुबह 09 बजे झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लेंगे. राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे. इसके उपरांत प्रभारी मंत्री जिला वासियों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं की झांकियां प्रस्तुत की जायेंगी व उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा. गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर मुख्य समारोह स्थली नेताजी सुभाष स्टेडियम का रंग-रोगन व बैरेकेडिंग किया गया है. सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किये गये हैं.मुख्य कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी विभाग व निजी संस्थानों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel