[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया एक पिस्टल, दो मैगजीन, चार कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

एक पिस्टल, दो मैगजीन, चार कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

0
एक पिस्टल, दो मैगजीन, चार कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

फारबिसगंज. फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात शहर के आलम टोला रोड में अली टोला के समीप स्थित एक लॉज में छापामारी कर तीन युवकों को एक पिस्टल, दो मैगजीन, चार जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों युवकों से मंगलवार को आदर्श थाना फारबिसगंज के परिसर में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा व थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने गहन पूछताछ की. पूछताछ के बाद एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते बताया कि लॉज से पिस्टल, दो मैगजीन व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार तीनों युवकों का नाम मो राशिद पिता मो खुर्शीद आलम ट्रेनिंग स्कूल चौक वार्ड संख्या 22 फारबिसगंज निवासी व मो इम्तियाज, पिता मो कैय्युम बेलई पोठिया वार्ड संख्या 04 फारबिसगंज निवासी व मो सलमान पिता मो शहनवाज साकिन आलम टोला वार्ड संख्या 22 फारबिसगंज निवासी बताया जाता है. एसडीपीओ ने आगे जानकारी देते बताया कि एसपी से प्राप्त आदेश के आलोक में अवैध हथियार व मादक पदार्थ के विरुद्ध उनके नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया था. इस क्रम में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि शहर के आलम टोला रोड अली टोला के समीप एक लॉज में भारी मात्रा में अवैध हथियार की खरीद बिक्री की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि उक्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने उक्त लॉज में छापामारी कर उक्त तीनों युवकों को उक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. एसडीपीओ ने बताया कि अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार तीनों युवकों ने पूछताछ के क्रम में उक्त पिस्टल के खरीदे जाने से लेकर फारबिसगंज में अभी तक बेचे जाने तक में कई अहम खुलासा किया है. इस संदर्भ में साक्ष्य संकलन कर एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम के द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि हथियार तस्कर गिरोह का कनेक्शन फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अलावा अन्य थाना क्षेत्र के साथ साथ सीमावर्ती जिला से भी है. उन्होंने बताया कि अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 690/24 दर्ज कर गिरफ्तार तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. —————— एसएसबी ने 108 बोरा लहसुन को किया जब्त कुर्साकांटा. एसएसबी लैलोखर ने सोमवार की संध्या नाका गश्ती के दौरान पोखर भिंडा मंडल टोला के निकट नेपाल से तस्करी के उद्देश्य से ट्रैक्टर से लहसुन लेकर भारतीय क्षेत्र में आ रहे ट्रैक्टर पिलर संख्या 169 के निकट पलट गया. इधर, नाका गश्ती में शामिल एसएसबी के जवानों ने देखा कि लहसुन लदा ट्रैक्टर पलटा है. वहीं ट्रैक्टर का इंजन सहित कारोबारी अंधेरा का लाभ उठाते हुए नेपाल तरफ भागने में सफल रहा. जानकारी देते एसएसबी 52 वीं ई कंपनी बीओपी लैलोखर के इंस्पेक्टर केपी करुणेश ने बताया कि लहसुन लदा ट्राली को जब्त कर बीओपी लैलोखर लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel