[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया ARARIA : पुलिस ने बालू लोड दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

ARARIA : पुलिस ने बालू लोड दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

0
ARARIA : पुलिस ने बालू लोड दो ट्रैक्टरों को किया जब्त

नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :

नरपतगंज थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है. प्रखंड क्षेत्र के रामघाट के समीप अवैध खनन कर ले जा रहे बालू लोड दो ट्रैक्टरों को डायल 112 की पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल के बाद जब्त कर थाना लाया, जहां दोनों ट्रैक्टरों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, डायल 112 पुलिस टीम को किसी व्यक्ति द्वारा अवैध खनन किए जाने की सूचना दी गई थी. इसके बाद पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के रामघाट से दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. मालूम हो कि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुरसर नदी, गेरुवा नदी और कजरा नदी से लगातार अवैध खनन किया जा रहा है. खनन विभाग की टीम और पुलिस द्वारा दर्जनों बालू लोड ट्रैक्टर जब्त कर कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी क्षेत्र में अवैध खनन जारी है. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों बालू लोड जब्त ट्रैक्टरों के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel