[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया नेता जी सुभाष स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम

नेता जी सुभाष स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम

0
नेता जी सुभाष स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारियों को लेकर डीएम ने अधिकारियों से साथ की बैठक 18-प्रतिनिधि, अररिया गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारियों को लेकर समाहरणालय परिसर स्थित आत्मन सभागार में डीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता विशेष बैठक आयोजित की आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे. बैठक में जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस से जुड़ी सभी तैयारी ससमय पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. जानकारी दी गयी कि हर वर्ष की तरह गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा. झंडोत्तोलन के लिए सुबह 09 बजे का समय निर्धारित है. मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन के पश्चात 10 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम निर्धारित है. इसी प्रकार 10:15 बजे पूर्वाह्न डीआरडीए, 10:25 बजे पूर्वाह्न अनुमंडल कार्यालय स्थित आंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल 10:35 बजे पूर्वा जिला परिषद कार्यालय, 11:00 बजे पूर्वाह्न पुलिस केंद्र अररिया में, 11:30 बजे पूर्वाह्न चिह्नित महादलित बस्ती में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. झंडोत्तोलन के मुख्य समारोह स्थल पर आयोजित परेड में बिहार सैन्य पुलिस, जिला सशस्त्र पुलिस बल, एसएसबी 52 वीं बटालियन, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी कैडेट, स्काउट एंड गाईड के जवान शामिल होंगे. मुख्य कार्यक्रम स्थली पर झंडोत्तोलन के पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की जायेगी. झांकी प्रदर्शन में आने-जाने के लिए दो गेट बनाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग, , परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, उत्पाद विभाग, आईसीडीएस, कृषि विभाग, जिला निर्वाचन विभाग, पर्यावरण व वन विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल अररिया, अररिया नगर परिषद, डीआरडीए विद्युत विभाग सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा इस दौरान झांकी प्रस्तुत की जायेगी. झांकी के लिए संबंधित अधिकारियों को आकर्षक थीम तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है. बैठक में जिला नजारत उपसमाहर्ता को मुख्य समारोह स्थल पर सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कराने, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्टेडियम के रंग-रोगन, बैरिकेडिंग व नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक सफाई संबंधी इंतजाम सुनिश्चित कराने का निर्देशित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel