[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया नेपाल में संसदीय चुनाव को लेकर दो से पांच मार्च तक सीमा रहेगी सील

नेपाल में संसदीय चुनाव को लेकर दो से पांच मार्च तक सीमा रहेगी सील

0
नेपाल में संसदीय चुनाव को लेकर दो से पांच मार्च तक सीमा रहेगी सील

भारत-नेपाल सीमा पर विस्फोटक व मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाएं रोक अररिया. भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा, समन्वय व परस्पर आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल जिला समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को हुई. नेपाल के मोरंग में बैठक भारत व नेपाल के उच्चाधिकारियों के बीच में सीमा सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी. समन्वय बैठक में प्रशासनिक व समन्वयात्मक मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने पर दोनों देश के अधिकारी एकमत दिखे. बैठक में जिलाधिकारी विनोद दूहन, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे. अररिया के अलावा बैठक में किशनगंज, सुपौल के जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक व संबंधित सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में आगामी 02 मार्च को नेपाल में प्रस्तावित संसदीय चुनाव को ध्यान में रखते हुए मध्यरात्रि 12 बजे से 05 मार्च की मध्यरात्रि तक भारत-नेपाल सीमा को पूर्णत: सील रखने पर दोनों देश के अधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा की. दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम, अवांछित गतिविधियों व इसमें शामिल लोगों पर पूर्णत: नियंत्रण व ऐसे किसी भी मामले में संयुक्त कार्रवाई पर विशेष जोर दिया. बैठक में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, मादक पदार्थ की तस्करी रोकने, नकली नोटों के प्रचलन व सीमा पर अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई पर दोनों देश के अधिकारियों ने आपसी सहमति जतायी. बैठक में नो-मेन्स लैंड पर अतिक्रमण की जांच, अनाधिकृत मार्गों से वाहनों की आवाजाही को पूर्णत: पाबंदी, सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी, आर्थिक धोखाधड़ी व भ्रामक गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी सहमति जतायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel