[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया जमीन पर 144 के बाद निर्माण कार्य से तनाव

जमीन पर 144 के बाद निर्माण कार्य से तनाव

0
जमीन पर 144 के बाद निर्माण कार्य से तनाव

जोकीहाट. नगर पंचायत व थाना जोकीहाट के सिसौना मौजा की भूमि पर जबरन अवैध निर्माण पर न्यायालय के रोक के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुकने से भू-धारी परेशान हैं. इस मामले में पीड़ित जमीन मालिक अभिषेक कुमार पिता स्व भोला यादव उर्फ विनोद यादव ने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. एसपी को लिखे आवेदन के अनुसार सिसौना मौजा की जमीन चार डीसमिल जो हाइवे 327 ई में है. जमीन हाईवे के निकट और कीमती होने के कारण जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग जबरन हड़पना चाहते हैं. विवादित भूमि पर अवैध निर्माण कार्य रफीउद्दोजा पिता बदीउद्दोजा ग्राम गिरदा थाना जोकीहाट जबरन पक्का मकान बना रहे हैं. जबकि उक्त जमीन पर धारा 144 बीएनएस एक्ट की धारा 163 के द्वारा रोक लगी है. पीड़ित भू-धारी अभिषेक यादव ने बताया कि यह कानून का उल्लंघन है. अभिषेक का कहना है कि उनके पिताजी स्व भोला यादव ने उक्त जमीन की खरीद 2003 में की थी. तब से उस जमीन पर काबिज हैं. निर्माण कार्य करा रहा व्यक्ति दबंग और पैसे वाले हैं इसलिए मेरी जमीन को हड़पने की साजिश चल रही है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विगत 30 जनवरी को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अवैध निर्माण कार्य रोकने का अनुरोध किया था. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धारा 144 के लिए जोकीहाट पुलिस ने अनुशंसा की. अनुमंडल दंडाधिकारी अररिया ने नोटिस जारी कर नगर पंचायत जोकीहाट ने उक्त खाते की जमीन पर जाने से दोनों पक्षों को मना किया है. आगामी 19 फरवरी को अभिषेक कुमार व दूसरे पक्ष के रफीउद्दोजा को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि निर्माण कार्य पर रोक लगाकर सीओ नजमुल हसन की निगरानी में सरकारी अमीन से भूमि मापी करायी जायेगी. अवैध निर्माण से स्थल पर तनाव की स्थिति है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel